" एक दिन अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में "
घूमने फिरने का शौक तो सभी को होता है पर कुछ लोग भ्रमण पर निकलते हैं नए नए अनुभवों को बंटोरने के लिए , किसी को प्राकृतिक स्थलों पर घूमना पसंद आता है तो किसी को धार्मिक स्थलों पर , सभी लोग अपनी अपनी पसंद की जगहों पर भ्रमण पर जाते है ताकि वे अपनी तेज़ी से दौड़ती इस ज़िन्दगी में कुछ पल सुकून के पा सकें । मुझे भी घूमना बहुत पसंद है , मैंने कई पर्यटक स्थल , धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर भ्रमण किया है । जिनमें से कुछ जगह मुझे बहुत पसंद आयीं , आज जिस जगह का अनुभव में आपसे सांझा कर रहा हूँ वह भी उन्हीं में से एक है । मैं बात कर रहा हूँ राजस्थान की राजधानी जयपुर की , यह शहर पिंकसिटी नाम से देशभर में प्रसिद्द हैं . जयपुर की स्थापना आमेर के राजा सवाई जयसिंह (द्वितीय) ने की थी . आज के समय में जयपुर एक बहुत बड़ा पर्यटक स्थल हैं. जयपुर में भ्रमण के लिए कई जगह है जैसे हवा महल , जंतर मंतर , सिटी पैलेस , जल महल , जवाहर कला केंद्र , नाहरगढ़ दुर्ग , आमेर दुर्ग, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय , चोखी ढाणी व कई अन्य स्थान जयपुर में देखने योग्य हैं । यदि आपने जयपुर भ्रमण के दौरान अल्बर्ट हॉल संग्रहालय नहीं देखा तो आप बह...